Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsNational Sanatan Premier Cricket League 2026 Logo and Poster Launched with 31 Lakh Prize
सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग का लोगो व पोस्टर लॉन्च

सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग का लोगो व पोस्टर लॉन्च

संक्षेप:

Mathura News - मथुरा में ठा. प्रियाकांतजु मंदिर में राष्ट्रीय सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग-2026 का लोगो और पोस्टर लॉन्च हुआ। 8 राज्यों की टीमें 13-15 मार्च को इंदौर में खेलेंगी। विजेता को 31 लाख और उपविजेता को 15 लाख रुपये मिलेंगे। मैच से मिली राशि जरूरतमंदों की सहायता में लगाई जाएगी।

Jan 19, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

मथुरा। ठा. प्रियाकांतजु मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय सनातन प्रीमियर क्रिकेट लीग-2026 का लोगो व पोस्टर लॉन्च हुआ। इसमें 8 राज्यों से चुनी सनातनी युवाओं की टीमें 13 से 15 मार्च तक इंदौर में भाग लेंगी। बंगलादेशी क्रिकेटर के विरोध के बाद देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि विजेता को 31 लाख, उपविजेता को 15 लाख रुपये मिलेंगे। मैन ऑफ द सीरीज को कार व मैन ऑफ द मैच को 21 हजार रुपये मिलेंगे। मैच से एकत्रित राशि से जरूरतमंद, गरीब परिवार व बेटियों की शिक्षा व विवाह में सहयोग होगा। इसमें सनातन प्रतिभाएं खोजकर उनका उत्सावर्धन होगा। प्रसिद्ध रेसलर खली ने इसे सनातनी युवाओं के लिए सकारात्मक पहल बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पूर्व दिल्ली में सनातन क्रिकेट क्लब के कार्यक्रम में चिन्मयानंद बापू, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मदनलाल शर्मा एवं क्लब फाउंडर विजय शर्मा ने इसकी घोषणा की थी। विजय शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट पूर्व भारतीय कप्तान मदनलाल शर्मा की देखरेख में होगा। शिवकथा प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा, चिन्मयानंद बापू, इंद्रेश उपाध्याय आदि धर्माचार्य व संत अपनी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इसमें महाराष्ट्र की छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स, पश्चिम बंगाल की सुभाषचंद्र बोस फ्रीडम, पंजाब की सरदार भगतसिंह ब्रिगेड, उत्तर प्रदेश की रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स, मध्य प्रदेश की अहिल्या माता गार्जियंस, उत्तराखंड की चंद्रशेखर आजाद सेना, दिल्ली की सम्राट अशोक लायंस, राजस्थान की महाराणा प्रताप रणबांकुरे टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट टी-10 फॉर्मेट में होगा। इसमें कुल 15 डे-नाइट मैच होंगे। फाइनल से पहले एक विशेष फ्रेंडली मैच भी होगा। इसके ट्रायल 2 फरवरी से नवी मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, लखनऊ, इंदौर, नोएडा, देहरादून एवं जयपुर में शुरू होंगे।