ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराक्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरनसिंह राघव का निधन

क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरनसिंह राघव का निधन

छटीकरा। गायक कलाकार और क्षत्रिय नेता का आज निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार...

क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरनसिंह राघव का निधन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 09 Feb 2020 09:06 PM
ऐप पर पढ़ें

गायक कलाकार और क्षत्रिय नेता का आज निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे।थाना वृंदावन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी 84 वर्षीय ठाकुर पूरनसिंह राघव रसिया गायन के बेहतरीन कलाकार थे। वह रसिया दंगल बैरग अखाड़ा के संस्थापक थे। लोकोत्थान क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। बचपन से ही उन्हें भजन गाने का शौक था। रसिया दंगल के जरिए उन्होंने अपनी गायन कला से तमाम जगह विजयश्री हासिल कर अपनी पहचान बनाई। निर्बल वर्ग के लोगों की मदद करना उनकी आदत में सुमार था। क्षत्रिय समाज को एकजुटता के सूत्र में हमेशा बांधने का कार्य किया करते थे। हर कोई उनकी कार्यशैली को सराहा करता था। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार लक्ष्मी लाइफ लाइन अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की रात्रि 8:30 बजे उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके निधन की जैसे ही खबर फैली तो तमाम राजनेता और भजन गायकों का उनके आवास पर आगमन शुरू हो गया। रविवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ उनकी शवयात्रा निकाली गई। यमुना किनारे अंतिम संस्कार के समय नामचीन भजन गायक रसिका पागल सहित तमाम गायक कलाकारों ने बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति देकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनेताओं सहित तमाम लोगों का उनकी शवयात्रा में हुजूम उमड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें