
रालोद ने 16 नवंबर की कोसी रैली सफल बनाने को कमर कसी
संक्षेप: Mathura News - राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में 16 नवंबर को कोसीकलां में होने वाली जनसभा की रणनीति बनाई गई। नेताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने इसे राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर बताया।
राष्ट्रीय लोकदल की बैठक बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें 16 नवंबर को कोसीकलां की विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तय की गई। ब्रज क्षेत्र प्रभारी ब्रजेश चाहर ने कहा कि मथुरा में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना गौरव का विषय है। बलदेव क्षेत्र को रालोद का मिनी छपरौली कहते हैं। जयंत चौधरी को इस क्षेत्र पर पूर्ण भरोसा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर जनसभा ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह जनसभा जिले के राजनैतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

इसकी सफलता की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने सभी से जयंत चौधरी के समर्थन में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने कहा कि पूरे जिले के कार्यकर्ता जनसभा को जनसैलाब में तब्दील करने का संकल्प लेकर जुट जाएं। इसमें युवा पंचायत समिति रोहित प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भिक्की सिंह छौंकर, बबीता सिंह, सुजाता सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर आदि ने विचार रखे। संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया। इस अवसर पर गौरव तोमर, विपिन सिकरवार प्रधान, संदीप छौंकर, डॉ. सतीश चंद्र, श्यामवीर सिंह प्रधान, अजीत पहलवान, चंद्रभान प्रधान, रामफल तोमर, लाल सिंह तोमर, छोटू चौधरी, नरेंद्र सिकरवार, शीशपाल प्रधान, भूरा प्रधान, विष्णु प्रधान, तेजपाल तोमर, राजाराम छौंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




