नेपाल में सम्मानित हुए नारायण प्रसाद शर्मा व जगदीश सुपनिया
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ। इसमें मथुरा के सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के सचिव...

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ। इसमें मथुरा के सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के सचिव एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद शर्मा को हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति पत्र, नेपाली टोपी , नेपाली पटका और रुद्राक्ष माला स्मृति स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया।
नारायण शर्मा को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद वास्तोला, नेपाल के सांसद अनिल कुमार झा, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपाल दत्त शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश सुपानिया, महेश चंद शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। मथुरा से अशोक शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, पी डी शर्मा हेतराम शर्मा, लेखराज शर्मा, सुरेश शर्मा, पदम सिंह शर्मा, रामविलास, नीलम गोस्वामी ने सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन करने की भारत सरकार से मांग की ।
