ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानानक प्रभात फेरी कल से, संत मुलखराज उत्सव 18 से

नानक प्रभात फेरी कल से, संत मुलखराज उत्सव 18 से

मथुरा। गुरु नानक देव जयंती महोत्सव 13 से 24 नवंबर तक मनाया जाएगा।

नानक प्रभात फेरी कल से, संत मुलखराज उत्सव 18 से
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 11 Nov 2018 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु नानक देव जयंती महोत्सव 13 से 24 नवंबर तक मनाया जाएगा। गुरु के बंदे उत्सव का शुभारंभ 13 को नगर संकीर्तन यात्रा निकाल करेंगे। गुरुद्वारा गुरु हरगोविंद साहिबजी राधानगर कृष्णा नगर के ज्ञानी महेंद्र सिंह, गुरबिंदर सिंह का कहना है कि 13 से 23 नंवबर तक प्रतिदिन प्रात: 5 बजे गुरु दरबार से संकीर्तन प्रभात फेरियां क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों तथा चयनित भक्तों के घरों तक निकाली जाएंगीं। 24 को गुरुद्वारे में शबद कीर्तन, अरदास, गुरुवाणी पाठ, प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे। इसके बाद गुरुद्वारे के पास ही स्थित पंजाबी पार्क में भव्य कीर्तन दरबार सजेगा, समागम होगा और लंगर छका जाएगा। कृष्णा नगर स्थित संत मुलखराज जी बेदीपुरी महाराज के डेरा पर महाराजश्री की पुण्य तिथि 18 से 20 नवंबर तक मनाई जाएगी। डेरा के व्यवस्थापक जगदीश आहूजा ने बताया कि 18 को प्रात: 6 बजे अखंड पाठ शुरू होगा। 19 की रात्रि 8 बजे से कीर्तन दरबार लगेगा। भाई गुरुशरण सिंह लुधियाना भक्तिरस बरसाएंगे। 20 को प्रात: 7 बजे भोग पाठ, प्रात: 8.30 से दोपहर 1 बजे तक कीर्तन दरबार, इसके बाद लंगर शुरू हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें