ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानमामि गंगे के अधिकारियों ने यमुना रिवर फ्रंट का लिया जायजा

नमामि गंगे के अधिकारियों ने यमुना रिवर फ्रंट का लिया जायजा

नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर नमामि गंगे के अधिकारियों की टीम ने वृंदावन के यमुना रिवर फ्रंट का सर्वे किया। चार अधिकारियों की सर्वे टीम ने सिंचाई विभाग और कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के...

नमामि गंगे के अधिकारियों ने यमुना रिवर फ्रंट का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 24 Mar 2018 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर नमामि गंगे के अधिकारियों की टीम ने वृंदावन के यमुना रिवर फ्रंट का सर्वे किया। चार अधिकारियों की सर्वे टीम ने सिंचाई विभाग और कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों से अभी तक हुए कार्य और योजना की जानकारी ली। यह टीम एनजीटी में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

एनजीटी नें 31 दिसंबर को हुई सुनवाई में नमामि गंगे को वृंदावन में यमुना रिवर फ्रंट का सर्वे कर तीन माह के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करने को आदेश दिए थे। इस पर नमामि गंगे की सर्वे टीम शनिवार दोपहर करीब 12 बजे केशीघाट पहुंची। टीम में एक्सईएन अजय कुमार, ईश्वर सिंह, इजाम, सराजुद्दीन अहमद शामिल थे। इनके साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों के साथ अधिवक्ता दीपशिखा भारती भी थी। टीम ने दो किमी के यमुना रिवर फ्रंट का केशीघाट से जुगलघाट से आगे तक कालीदह क्षेत्र के यमुना तट तक निरीक्षण किया। इसमें टीम ने यमुना नदी के पुराने घाटों से शीट पाइलिंग के बीच के फासला, यमुना तट पर डाली गई इंटरसेप्टर लाइन के पाइपों के आकार व उनका स्थान एवं शीट पाइलिंग, कोसी ड्रेन से आने वाले केमिकल वेस्टेज जो यमुना में मिलते हुए देखा। सर्वे टीम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से एसटीपी निर्माण को लेकर भी चर्चा की।

अधिकारियों को खामियां बताईं

वहीं यमुना रक्षक दल के अध्यक्ष जयकृष्णदास, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, रमेश सिसौदिया, सोहनलाल आर्य एवं धर्मरक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ एवं संयोजक आचार्य बद्रीश ने यमुना रिवर फ्रंट की खामियों के साथ यमुना में सीधे जा रहे नालों और कोसी ड्रेन के केमिकल वेस्ट से अवगत कराया।

बोले अधिकारी...

एनजीटी में नौ अप्रैल को यमुना रिवर फ्रंट की सुनवाई होनी है। नमामि गंगे के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम अपनी रिपोर्ट जल्द ही एनजीटी में प्रस्तुत करेगी।

सीपी सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें