यमुना किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
Mathura News - मथुरा गेट चौकी क्षेत्र में यमुना किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस जांच कर रही है।

मथुरा गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत पानी गांव संपर्क मार्ग यमुना किनारे रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की जानकारी देने वाले एक राहगीर ने बताया कि वह सुबह सड़क से गुजर रहा था, तभी उसने देखा कि कुछ कुत्ते एक शव को नोच रहे हैं। पास जाकर देखने पर मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। हालांकि, उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


