Mathura News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: मथुरा, हिन्दुस्तन संवादरेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप

Mathura News: रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या का आरोप

Mathura News: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आर्य समाज रेलवे फाटक के समीप रविवार रात एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के झींगरपुरा स्थित पुराना बस स्टैंड निवासी तरुण का शव खून से लथपथ आर्य समाज रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर परिजनों को सूचना दे दी।

मृतक के भाई ने बताया कि रविवार रात नौ बजे तरुण को कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि दोस्तों ने तरुण को शराब पिलाने के बाद मारपीट कर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी अमित कुमार वाल्यान ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।