Mathura News: नगर आयुक्त ने किया स्वच्छ पेयजल जलाशय का निरीक्षण
Mathura News: नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बुधवार को द्वारिकापुरी स्थित स्वच्छ पेयजल जलाशय (सीडब्लूआर) का निरीक्षण कर जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि यहां से वार्ड 54, 47, 44 और 37 में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक पानी की आपूर्ति होती है। नगर आयुक्त ने मोटरों की क्षमता, आपूर्ति के समय और प्रक्रिया की जानकारी लेकर नागरिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Mathura News: नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बुधवार को वार्ड संख्या 47 स्थित द्वारिकापुरी में स्वच्छ पेयजल के जलाशय (सीडब्लूआर) का स्थलीय निरीक्षण कर जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जलकल ने अवगत कराया कि उक्त सीडब्लूआर से वार्ड संख्या 54, 47,44 एवं 37 में प्रातः 6: 00 बजे से रात्रि 10: 00 बजे तक जलापूर्ति की जाती है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से मोटरों की क्षमता, जलापूर्ति के निर्धारित समय, आपूर्ति से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों तथा जलापूर्ति की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लेते हुए नागरिकों को नियमित एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा एवं अवर अभियंता प्रतिभा ओझा उपस्थित रहीं।


