ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापर्यावरण जागरुकता के लिए सांसद हेमामालिनी ने किया पौधरोपण

पर्यावरण जागरुकता के लिए सांसद हेमामालिनी ने किया पौधरोपण

पर्यावरण जागरूकता के लिए सांसद हेमामालिनी ने जेल कंपाउंड में जिला जज अजीत सिंह, जेल अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कदम्ब एवं तमाल के पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मथुरा भगवान...

पर्यावरण जागरुकता के लिए सांसद हेमामालिनी ने किया पौधरोपण
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 07 Aug 2017 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

पर्यावरण जागरूकता के लिए सांसद हेमामालिनी ने जेल कंपाउंड में जिला जज अजीत सिंह, जेल अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कदम्ब एवं तमाल के पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है और उन्हें कदम्ब के वृक्ष प्रिय थे। इसीलिए हमें मथुरा में अधिक से अधिक कदम्ब के पेड़ों का रोपण करना चाहिए। इसके बाद वह अपने गोद लिए गांव रावल पहुंची। रावल में उन्होंने सांसद निधि से बनाए जा रहे कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही अपने व्यक्तिगत फंड से रावल गांव में बनाये गए चिकित्सा केंद्र का भी निरीक्षण किया। गांव में टूटे पड़े विद्युत खंभों को ठीक करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से कहा कि ये कम्युनिटी सेंटर मैंने बनवाया है, लेकिन इसकी साफ-सफाई का ध्यान आपको रखना है। इसके बाद सांसद गांव की गलियों में पहुंची। वहां पर मौजूद लड़कियों से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी की। उन्होंने गांववासियों से कहा कि रावल गांव राधारानी का है। मैं इसे आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही हूं। ये बिना आपके सहयोग के संभव नहीं है। गांव के सभी घरों के प्रमुख द्वार एक ही रंग में रंगे हों। इस पर सभी गांववासियों को पहल करनी होगी। रावल गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का प्रयास हमको करना पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें