गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित गिरफ्तार
मांट पुलिस ने शनिवार शाम जावरा अंडरपास के पास तीन महीने से फरार चल रहे गैर इरादतन हत्या के आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 24 फरवरी को एक पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोप था कि गांव के नौ लोगों ने जवाहर सिंह पर जानलेवा हमला किया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

थाना मांट पुलिस ने पिछले करीब तीन माह से फरार चल रहे गैर इरादतन हत्या के आरोपी को शनिवार शाम जावरा अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक मांट जसवीर सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे उप निरीक्षक विजन सिंह, सत्येन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव जावरा अंडरपास के समीप से चेकिंग के दौरान गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित धर्मवीर निवासी गांव जावरा, मांट को गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक मांट ने बताया कि 24 फरवरी को पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया था कि गांव के ही नौ नामजदों ने परिवार के जवाहर सिंह निवासी जावरा, मांट हाल निवासी गांव भरऊ, मांट पर जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसकी आगरा एसएन मेडिकल में उपचार के दौरान 26 फरवरी को मौत हो गयी थी। इस मामले में आरोपी वांछित चल रहा था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


