ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापराली जलाने की रोकथाम को होगी मॉनिटरिंग

पराली जलाने की रोकथाम को होगी मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने पराली जलाने से रोकने के लिए तहसीलवार मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पराली जलाने की शिकायत पर...

पराली जलाने की रोकथाम को होगी मॉनिटरिंग
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 22 Oct 2023 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने पराली जलाने से रोकने के लिए तहसीलवार मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पराली जलाने की शिकायत पर एसडीएम या तहसीलदार मौके पर जाकर जांच करें और कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को लगातार निरीक्षण करने के लिए भी कहा।

जिलाधिकारी ने कहा है कि पराली जलाने से रोकथाम के लिए केवल किसानों को ही नहीं, बल्कि आम जनता को भी जागरुक किया जाए। लोगों को बताएं कि पराली न जलाने के लिए प्रेरित करें और तथा पराली के विषय में जानकारी दें। खेत में पराली मिलाने से उर्वरा शक्ति बढ़ती है, खेत के सूक्ष्मजीव पनपते हैं। पराली में आग लगने से वातावरण प्रदूषित होता है तथा कई तरह की बीमारियां जैसे आंखों में जलन, त्वचा संबंधी रोग श्वांस संबंधी रोग इत्यादि की समस्या पैदा होती है। डीएम ने कहा है कि तहसील स्तर से पराली को लेकर लगातार मॉनीटरिंग होनी चाहिए। एसडीएम निरंतर कृषि और राजस्व कर्मचारियों से फीडबैक लेते रहें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें