कलक्ट्रेट पर लगाई विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, प्रमाण-पत्र, टूलकिट व चेक बांटे -केबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, प्रमाण-पत्र, टूलकिट व

कलक्ट्रेट पर लगाई विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी

गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार के विश्वास, विकास, सफल, संवेदनशील, सुशासन, सेवा एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित विकास प्रदर्शनियों का उद्घाटन कर अवलोकन किया। केबिनेट मंत्री ने फीता काटकर व दीप पृज्जवलन कर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित भव्य विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तत्पश्चात, उन्होंने बारी-बारी से बेसिक शिक्षा विभाग, नेडा/सूर्य ऊर्जा विभाग, उद्योग विभाग, पंचायतीराज विभाग, एक जनपद-एक उत्पाद, एक ज़िला-एक व्यंजन, स्वयं सहायता समूह, पुलिस विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, प्रोबेशन विभाग, महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया।

उन्होंने एक ज़िला-एक व्यंजन के अंतर्गत व्यंजन व स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए व्यंजनों का भी स्वाद लिया तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, प्रमाण-पत्र, टूलकिट एवं चेक का वितरण किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की 8 महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सपेरा वर्ग की रीना, गुर्जरी, नीलम, ममता तथा ओमवती को आवास की चाभी दी। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया।कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल ने सूचना विभाग के प्रचार वाहनों (2 एलईडी वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त प्रचार वाहनों द्वारा जनपद में भ्रमण करते हुए सरकारी की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा जन जागरूकता फैलाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला अध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, परियोजना अधिकारी यूपी नेडा एसके वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura Newsकलक्ट्रेट पर लगाई विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी