ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामामूली बात पर दो गांव के लोग भिड़े, मारपीट, फायरिंग

मामूली बात पर दो गांव के लोग भिड़े, मारपीट, फायरिंग

थाना क्षेत्र के गांव नगला हैंडल व नगला नया के बीच के लोगों के मध्य विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद एक पक्ष...

मामूली बात पर दो गांव के लोग भिड़े, मारपीट, फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 01 Nov 2022 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गांव नगला हैंडल व नगला नया के बीच के लोगों के मध्य विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर दी है।

नगला हैंडल में बाइक खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। देर रात हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फायरिंग की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि नए गांव के लोगों ने गांव में आकर फायरिंग की है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि नगला हैंडल के लोग आरोप लगा रहे थे कि उनकी एक महिला की चैन तोड़ने का प्रयास किया है। मामले में फायरिंग हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें