मेहंदी प्रतियोगिता छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
रामकृष्ण विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और कलात्मक कौशल से सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्य ने शिक्षा के साथ कला और संस्कृति को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। तेजू गोला ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

रामकृष्ण विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। विद्यालय उपाध्यक्ष शोभा घोष ने कहा कि मेहंदी भारतीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर प्रतीक है। उप प्रधानाचार्य कृष्णा शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। सचिव सव्यसाची घोष ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।कार्यक्रम
का संयोजन नैंसी अग्रवाल ने किया, जबकि संचालन सीमा शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तेजू गोला ने, द्वितीय स्थान पर माहीन उस्मानी ने एवं तृतीय स्थान सुप्रिया बेरा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सोनम शर्मा, मोनिका प्रताप, विशाल बनर्जी, संजना माहौर,लवली अग्रवाल, सुहानी गोस्वामी, राजनंदनी, राहुल बनर्जी, चारु गौतम, कशिश चतुर्वेदी, राधिका अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


