Mathura News: मंत्री ने दिया छाता चीनी मिल का जल्द शिलान्यास का आश्वासन
Mathura News: मंत्री ने दिया छाता चीनी मिल का जल्द शिलान्यास का आश्वासनमंत्री ने दिया छाता चीनी मिल का जल्द शिलान्यास का आश्वासनमंत्री ने दिया छाता चीनी मिल का जल्द

Mathura News: छाता क्षेत्र के किसान नेता और गन्ना संघर्ष समिति छाता के प्रतिनिधि भगवत स्वरूप पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण से मथुरा में मुलाकात की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के साथ-साथ छाता क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और गन्ना संघर्ष समिति के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसान नेता भगवत स्वरूप पांडे ने छाता चीनी मिल को पुनः शुरू कराने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा। इस पर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलों के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि छाता चीनी मिल सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले माह सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं छाता पहुंचकर चीनी मिल का शिलान्यास करेंगे। भगवत स्वरूप पांडे ने बताया कि चीनी मिल परियोजना में हुई देरी पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ तकनीकी और कानूनी प्रक्रियाओं की वजह से इस कार्य में समय लगा, जिसका विपक्ष बेवजह राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि छाता चीनी मिल भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही शुरू होगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष गन्ना संघर्ष समिति एवं भूमि विकास अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यदुवंशी, पूर्व अध्यक्ष छाता बार, प्रवक्ता गन्ना किसान संघर्ष समिति अजय सिंह एडवोकेट, किसान संघ जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, संरक्षक भीमसेन शर्मा, करण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


