ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा स्थानीय होटल में अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले सात खिलाड़ियों का सम्मान...

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 06 Oct 2019 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा स्थानीय होटल में अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले सात खिलाड़ियों का सम्मान किया। खिलाड़ियों के सम्मान में महावीर दल स्काउट गाइड द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। मुख्य अतिथि संरक्षक बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह रहे। सम्मानित किए गए खिलाड़ियों ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गेम्स में पदक जीतकर जनपद का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। पूजा बेनीवाल, प्रिया सिंह, प्रियंका बंसल, धीरज कुमार, गोविंद सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। वही पुरुष वर्ग में स्ट्रांग मैन आफ द टूर्नामेंट का खिताब गोविंद सिंह ने तथा जूनियर स्ट्रांग वूमेन आफ द चौंपियनशिप का खिताब प्रिया सिंह ने हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में आकाश चौधरी ने स्वर्ण तथा 200 मीटर दौड़ में भुवनेश्वर चौधरी ने रजत पदक जीता। अतिथि भागवताचार्य डा. मनोज मोहन शास्त्री ने पदक जीतने वालों को बधाई दी। नरेंद्र सिंह चौधरी, समिति अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति समय-समय पर ऐसे लोगों का सम्मान करती रही है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि पदक जीतने वालों में तीन लड़कियों का शामिल होना गर्व की बात है। संचालन मुख्य महासचिव मनीष दयाल ने किया। कार्यक्रम में आरबी चौधरी, पूजा यादव, बृजेंद्र पाल सिंह ,रेखा शर्मा, रमनलाल वर्मा, प्रदीप शर्मा, हेमंत अग्रवाल, चेतराम यादव, बृजेश शर्मा, राहुल शर्मा, हरी बाबू सम्राट, मनीष शर्मा, अनिल रावत, सुनीता यादव, गुंजन चौबे, सत्यदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें