दिल्ली हादसे के बाद मथुरा में अलर्ट, वृंदावन के होटलों की जांच तेज
कमियां मिलने पर होटल संचालकों को अंतिम चेतावनी, सुधार न होने पर होगी सख्त कार्रवाईदिल्ली हादसे के बाद मथुरा में अलर्ट, वृंदावन के होटलों की जांच तेज द

दिल्ली के होटल में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद मथुरा जनपद का अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित हादसों को रोकने और होटलों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में वृंदावन स्थित आधा दर्जन से अधिक होटलों में अग्निशमन के इंतजामों और उपकरणों की जांच पड़ताल की। इस दौरान कई होटलों में कमियां मिली, जिन्हें दूर करने के लिए संचालकों को समय दिया गया है। तय समय में कमियां दूर नहीं किए जाने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी होटल संचालकों को दी गई है।
निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्गों तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। कई होटलों में सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किए गए। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करना अनिवार्य होगा। यदि तय अवधि में आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ विधिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जांच के साथ-साथ अग्निशमन विभाग ने होटल कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और बचाव उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग पर प्रारंभिक नियंत्रण पाने के तरीकों तथा आपात स्थिति में होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बारे में जानकारी दी गई।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। होटल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अग्नशमन उपकरणों की जांच का जनपद के सभी छोटे बड़े होटलों, गेस्ट हाउसों, धर्मशालाओं, बहुमंजिला इमारतों, निजी और सरकारी अस्पतालों में भी की जाएगी। चेतावनी नोटिस जारी किए जाने के बाद तय समय सीमा में अग्निशमन उपकरणों को दुरूस्त नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इन होटलों की की जांचमुख्य अग्निशमन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि वृंदावन स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न, होटल इध्यान पैलेस, होटल वृंदा हेरिटेज व संतोष धाम में अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई। इसके साथ ही अन्य कई होटलों की जांच टीम के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


