14.64 अरब का बजट पर ध्वनिमत से हुआ पास

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 14.64 अरब रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। प्रत्येक वार्ड में 70-70 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की गई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और सफाई एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।

14.64 अरब का बजट पर ध्वनिमत से हुआ पास

मथुरा, नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 14.64 अरब बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में 70-70 लाख रुपये से विकास कार्य कराये जाने की घोषणा की गई। हाईटेक सदन में पार्षद प्रत्येक प्रस्ताव पर मेज थपथपाते रहे । बुधवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम मथुरा-वृंदावन के हाईटेक सदन में महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त जग प्रवेश की उपस्थिति में हुई बोर्ड बैठक में 14 अरब 64 करोड़ 88 लाख 62 करोड़ 743 रुपये का मूल बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट के सापेक्ष 14 अरब 60 करोड़, 60 लाख 8 हजार 151 रुपये दर्शाया गया है।

इस तरह यह 4 करोड़ 28 लाख 54 हजार 592 रुपये लाभ का बजट है। बजट में कर प्राप्तियां 1 अरब 2 करोड़ 91 लाख, राजस्व एवं क्षति पूर्तियों से 50 हजार, किराये से 1 करोड़ 22 लाख 43 हजार 500 रुपये, शुल्क एवं यूजर चार्जेज से 4 करोड़ 76 लाख 45 हजार, बिक्री एवं किराए से 36 लाख 50 हजार, ब्याज से 2 करोड़, अन्य प्राप्तियों से 26 करोड़ 95 लाख, शासकीय अनुदान से 9 अरब 30 करोड़ 22 लाख 60 हजार रुपये की आर्य दर्शायी गयी है। इसके अलावा 3 अरब 96 करोड़, 44 लाख 14 हजार 243 रुपये प्रारंभिक अवशेष के रूप में हैं। इसे सापेक्ष नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 में नव निर्माण व उपकरण खरीद पर एक अरब 80 लाख रुपये व्यय करेगा। इसके अलावा अन्य खर्चे अधिष्ठान, प्रशासनिक व्यय, संचालन एवं अनुरक्षण आदि के मद में दर्शाये गए हैं।बजट में नगर निमग ने 20 करोड़ रुपये गृहकर, 11 करोड़ जलकर, एक करोड़ 75 लाख रुपये सीवर टैक्स व 2 करोड़ 50 लाख रुपये की जलमूल्य से आय रखी है। दो प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी से नगर निगम को 1 अरब 2 करोड़ 91 लाख रुपये की आय की उम्मीद है। विज्ञापन शुल्क से भी नगर निगम को 2 करोड़ 50 लाख, पार्किंग शुल्क से एक करोड़ 50 लाख की आय की संभावना है। महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के प्रत्येक वार्ड में 70-70 लाख के विकास कार्य कराये जाने की घोषणा की। बैठक में राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश के अलावा पार्षद राजीव कुमार सिंह, रेनू तिलकवीर सिंह, राकेश भाटिया, देवेंद्र कुमार, मुन्ना मलिक, अभिजीत चौधरी, मनोज शर्मा एडवोकेट, कुलदीप पाठक, हनुमान गुर्जर, सुभाष यादव, नीलम गोयल, और सरस्वती ने समस्याएं उठायीं। बैठक में अपर नगर आयुक्त सौभर सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह, लेखाधिकारी अभिनव शुक्ला आदि अधिकारी थे।सदन में लगी इन प्रस्तावों पर मुहरबैठक में पार्किंग प्रबन्ध समिति द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार नगर निगम में वर्तमान में लागू पार्किंग नियमावली के 2024 के स्थान पर शासन द्वारा लागू पार्किंग नियमावली के प्राविधानों व पार्किग प्रबन्ध समिति के द्वारा दिये गये निर्णय को अनुमोदित किया गया। इसके लिए नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा (निर्धारण सूची में संशोधन एवं परिवर्तन) उपविधि 2025 की स्वीकृति प्रदान की गई। सिटी ई-बस चार्जिंग स्टेशन लगाये जाने के लिये 02 स्थानों पर भूमि की स्वीकृति प्रदान की गई। ध्रुव घाट मथुरा स्थित विद्युत एवं गैस द्वारा संचालित शवदाह गृह केन्द्र के संचालन के लिए संचालन समिति को तीन वर्ष के लिये अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय को बढ़ाये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। वृन्दावन स्थित सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन को अन्य स्थान स्थानांतरित करते हुए निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा आजाद मार्केट स्थित दुकानों के जीर्णोद्धार सम्बन्धी प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत नवीन गोशाला के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।इन अनुपूरक प्रस्तावों को मिली स्वीकृतिबोर्ड बैठक में प्रस्तुत किए गए अनुपूरक एजेण्डा में ग्राम तेहरा मोड़ ग्राम धौरेरा, तेहरा मार्ग का नामकरण आरोग्य पीठ मार्ग, वार्ड 31 के अन्तर्गत मोहल्ला पदमपूरी कॉलोनी में पार्क का नामकरण शहीद भगत सिंह के नाम पर किये जाने, स्व. शिवकुमार सिंह आर्मी के 12 रैपिड डिब कैम्प जैसलमेर का शहीद स्मारक बनाये जाने, बिरला मंदिर स्थित किशोरी नगर में महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा लगाये जाने, वार्ड 35 में शहीद भगत सिंह प्रतिमा से लेकर विकास बाजार मुख्य मार्ग का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर नामकरण किय जाने, वार्ड 35 गणेश कुंज कालोनी एटीवी के पीछे शहीद पुष्पराज के नाम से मुख्य द्वार बनाये जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।निगम में मनोनीत 10 पार्षदों ने ग्रहण की शपथमथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक से पूर्व बुधवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सदन कक्ष में शासन द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों विमला महावर, अशोक राज सिंह, गणेश अग्रवाल उर्फ प्रकाश, विष्णू अग्रवाल, संजीव गुलाटी, जितेन्द्र भारद्वाज, विष्णू सैनी, मुन्ना लाल निषाद, शिवकुमार, शशि शुक्ला को महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा शपथ ग्रहण करायी गयी।बिना पंजीकरण नाव व मोटरबोट नहीं चलेंगीमथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे में मृतकों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मुद्दे को उठाते हुए पार्षद राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह लापरवाही का परिणाम है। नगर निगम की गजट में देरी न होती तो नगर निगम पर अंगुली न उठती। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि यमुना के घाटों पर नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त इंतजाम होंगे। एक-दो दिन में उप विधि का गजट भी हो जाएगा। इसके साथ ही नाव व मोटरबोट के पंजीकरण शुरु किए जाएंगे। लाइफ सेफ्टी जैकेट के साथ-साथ निर्धारित संख्या में सवारी बैठायी जा सकेंगी। बिना पंजीकरण के लिए कोई भी मोटरबोट या नाव का संचालन नहीं होगा।सफाई एजेंसियों पर सवाल, जांच समिति गठितमथुरा। नगर निगम की बोर्ट बैठक में पार्षद देवेंद्र कुमार, राकेश भाटिया व सुभाष यादव ने नगर निगम द्वारा सफाई के लिए अधिकृत संस्था नेचर ग्रीन और किंग सिक्योरिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्ट करने का काम करने वाली संस्था मनमानी कर रही है। शर्तों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस कंपनी पर न तो पीपीटी किट के अलावा कैटल और मेडिकल वाहन है। डलाबघर कागजों में खत्म कर दिए हैं, पर जगह-जगह कूड़ा दिखाई देता है। किंग टीम के कर्मचारियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। टीम के संग मिलकर नगर निगम अधिकारी की सांठगांठ से खेल किया जा रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। इसकी जांच अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह, लेखाधिकारी अभिनव शुक्ला द्वारा की जाएगी।हाईटेक सदन की कमियां कीं नोटमथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के हाईटेक सदन में पहली बैठक में कुछ दिक्कतें रहीं। सबसे ज्यादा समस्या साउंड सिस्टम की रही। इसके साथ ही दर्शक दीर्घा व मीडिया गैलरी न होना भी चर्चा में रहा। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इन कमियों को नोट भी किया गया, ताकि उन कमियों को अगली बोर्ड बैठक तक दूर किया जा सके।फोटो-08बुधवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, उप सभापति मुकेश सारस्वत व नगर आयुक्त जग प्रवेश।फोटो-09बुधवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में मोटरबोट हादसे के मामले को उठाते पार्षद राजीव कुमार सिंह।फोटो-21बुधवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल मनोनीत पार्षदों को शपथ ग्रहण कराते हुए।फोटो-22बुधवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में मोटरबोट हादसे में मृतकों की आत्म शांति के लिए मौन रखते हुए पार्षद व अधिकारी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।