Mathura News: फोन पर युवक को एनकाउंटर में मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: चौमुहां। थाना जैत के अंतर्गत नगला चौधरी निवासी एक युवक को नामजद ने फोन और व्हाट्सएप पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Mathura News: फोन पर युवक को एनकाउंटर में मारने की धमकी

Mathura News: थाना जैत के अंतर्गत नगला चौधरी निवासी एक युवक को नामजद ने फोन और व्हाट्सएप पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने रिश्तेदार को पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बताते हुए फर्जी एनकाउंटर कराने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चौधरी नगला निवासी मनीष चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरसाना निवासी सुनील नामक युवक पिछले कुछ समय से उसे फोन व व्हाट्सएप पर परेशान कर रहा है। 3 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे से आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से फोन कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि सुनील ने फोन पर धमकाते हुए कहा कि वह वृंदावन में खड़ा है, वह उसे जहां मिलेगा वहीं जान से मार देगा। उसने अपने चाचा को पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि चाचा से उसका एनकाउंटर करा देगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: फोन पर युवक को एनकाउंटर में मारने की धमकी