कल से 31 अक्टूबर तक सगाई संबंध का योग
मेष, सिंह व धनु राशि वाले करें गुरुवार की पूजा व कथा में संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिक

मेष, सिंह एवं धनु राशि वाले विवाह योग्य वर कन्या वृहस्पतिवार की कथा व पूजा करें और पीले वस्त्र धारण करें, जिससे वैवाहिक संबंधों में सफलता मिलेगी। यह विचार श्री दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के गोपाल गली स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित विद्वत गोष्ठी में संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिक मास ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा तिथि 2 जून से वृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र चतुर्थ चरण के आधार पर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो 31 अक्टूबर तक रहेगा। इन दिनों में विवाह योग्य वर कन्याओं का सगाई संबंध का शुभ योग बन रहा है।
गोष्ठी में आचार्य ब्रजेन्द्र नागर एवं आचार्य शरद चतुर्वेदी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा से अमावस्या तक प्रतिदिन शंकर जी का जलाभिषेक एवं शिव पार्वती जी का पूजन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और विवाह योग्य वर कन्याओं को सफलता प्राप्त होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक चतुर्वेदी एवं ज्योतिषाचार्य पंकज चतुर्वेदी शास्त्री ने पुरुषोत्तम मास में धर्म कर्म पूजा पाठ अनुष्ठान आदि धार्मिक कार्यों के विशेष फल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह मास भगवान श्री विष्णु और तुलसी पूजा के लिए विशेष महत्व पूर्ण बताया गया है। इस अवसर पर सौरभ शास्त्री, ऋषभ देव, गोविंद देव, मनोज पाठक, मनीष पाठक, निरंजन शास्त्री, नारायण प्रसाद शर्मा, अर्पित शास्त्री आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन रामदास चतुर्वेदी शास्त्री ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


