एक्सप्रेस वे पर दो सड़क हादसों में कई घायल
मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर 24 घंटों के अंदर दो सड़क हादसों में कई कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया...

यमुना एक्सप्रेस वे पर 24 घंटों के अंदर दो सड़क हादसों में कई कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।एक्सप्रेस वे पर एक टाटा 407 मेटाडोर गाड़ी सवारियां भर कर दिल्ली से बांदा जा रही थी। मंगलवार की सुबह थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत माइल स्टोन 64 पर मेटाडोर अचानक डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नीरज, आरती, वीरेंद्र, विजय, सुनीता और उनके साथ तीन बच्चे घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में उपचार कराकर रवाना कर दिया। वहीं मंगलवार को ही एक क्रूजर जीप दिल्ली से बिहार सवारियां लेकर जा रही थी। थाना बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 130 पर पहुंचने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्रूजर जीप पलट गई। इसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
