होलाष्टक समाप्त, मांगलिक कार्य शुरु

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - होलिका दहन के साथ होलाष्टक समाप्त हो गया है, जिससे मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। 24 फरवरी से मांगलिक कार्य रोक दिए गए थे। 3 मार्च को होलाष्टक खत्म हुआ और 5 मार्च से विवाह आदि कार्य प्रारंभ होंगे। 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे एक बार फिर मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।

होलाष्टक समाप्त, मांगलिक कार्य शुरु

होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त होने के बाद अब मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं। होली की वजह से 24 फरवरी से मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग गया था। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिष आचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी एवं शरद चतुर्वेदी साहित्य आचार्य ने बताया कि 24 फरवरी को होलाष्टक प्रारंभ होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य बंद हो गए थे। 03 मार्च को होलाष्टक समाप्त हो गए हैं। पंचांगों के आधार पर 05 मार्च को स्वयं सिद्ध मुहूर्त होली की दूज से विवाह आदि कार्य प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेंगे। 14 मार्च को सूर्य भगवान मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे एक महीना के लिए फिर बंद हो जाएंगे।

इसके बाद मेष संक्रांति होने पर फिर से विवाह समारोह प्रारंभ होंगे। दीपक पंकज ज्योतिष ने बताया कि विक्रम संवत 2083 के नए पंचांगों के आधार पर जब सूर्य भगवान मेष राशि में उच्च राशि में प्रवेश करेंगे. तब मांगलिक कार्य पंचांगों में दिए महत्व के अनुसार फिर प्रारंभ हो जाएंगे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।