गलत इंजेक्शन से अधेड़ की मौत, परिजनों का हंगामा

Mar 02, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - एक व्यक्ति की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की है। विजय सिंह नाम के व्यक्ति को गलत इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने कार्रवाई की मांग की है।

गलत इंजेक्शन से अधेड़ की मौत, परिजनों का हंगामा

कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। परिजनों ने उपचार एवं इंजेक्शन लगाने वाले चिकित्सक पर आरोप लगाकर इसकी शिकायत पुलिस से की है। शव को स्वास्थ्य केन्द्र एवं कोतवाली पर रखकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवलगढ़ निवासी विजय सिंह (50) की एक निजी क्लीनिक पर गलत इंजेक्शन लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शनिवार देर शाम पैर में चोट और पेट दर्द के उपचार के दौरान पैगांव रोड स्थित एक डाक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे विजय की हालत बिगड़ गई।

आरोप है कि डाक्टर परिजनों को गुमराह कर मरीज को अपनी बाइक पर लादकर केडी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ कोतवाली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएमओ डाक्टर राधावल्लभ ने बताया कि इस बारे में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। छाता केन्द्र से रिपोर्ट मांगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।