ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरादान पुण्य कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

दान पुण्य कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

कोसीकलां। अन्नदान का महापर्व कहलाने वाला मकर संक्रान्ति नगर में धूमधाम से मनाया गया। नगर के विभिन्न मन्दिरों एवं प्रमुख चौराहों पर भन्डारे का आयोजन भी किया...

दान पुण्य कर मनाया मकर संक्रांति पर्व
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 14 Jan 2020 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

अन्नदान का महापर्व कहलाने वाला मकर संक्रांति नगर में धूमधाम से मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों एवं प्रमुख चौराहों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। महिलाओं ने प्रात: स्नान के बाद तिल से बनी खाद्य सामग्री एवं खिचड़ी, मूंगफली, नमक आदि का दान किया।मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों को फूल मालाओं एवं रंगीन लाइटों से सजाया गया। मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गयी। सुबह से असमान में बादल छाये देख नगरवासी बारिश होने का अंदेशा जता रहे थे। महिलाओं ने सुबह ही स्नान कर मंदिरों का रुख किया और तिल से बनी खाद्य सामग्री, मूंगफली, चावल, गजक, वस्त्र आदि का दान किया। नगर में मंदिरों एवं प्रमुख चौराहों पर खिचड़ी, चीली, सब्जी, पूरी आदि प्रसाद के रुप में बांटा गया। नगर की आदि देवी राज राजेश्वरी मां भगवती सहित रणछोर मंदिर, राधाकान्त मंदिर, लालदास मंदिर, दाऊजी मंदिर में भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। बल्देव गंज चौराहे पर शिव शक्ति सेवा मण्डल के रामबाबू पालीवाल ने खिचडी, सब्जी, पूरी, चीली आदि का प्रसाद वितरित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें