Mathura News: वृंदावन के विद्युत उपकेन्द्र पर अनुरक्षण आज, बाधित रहेगी आपूर्ति

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्युत विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वृंदावन में रखरखाव कार्य की योजना बनाई है। 33 केवी उपकेंद्र पर कार्य के दौरान बिजली की आपूर्ति अलग-अलग चरणों में बाधित रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य समय से पहले पूरी कर लें।

Mathura News: वृंदावन के विद्युत उपकेन्द्र पर अनुरक्षण आज, बाधित रहेगी आपूर्ति

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत विद्युत विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए वृंदावन स्थित 132 केवी उपकेंद्र पर गुरुवार को 33 केवी पर आवश्यक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किया होगा। इसके चलते वृंदावन उपकेंद्र से पोषित विभिन्न 33 केवी के पांच फीडरों की आपूर्ति अलग-अलग चरणों में पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड, कोसी एक्सीईएन एसपी सिंह के अनुसार इस शट डाउन को दो अलग-अलग पारियों में विभाजित किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली कटौती के निर्धारित समय से पहले अपने पानी भरने और अन्य आवश्यक घरेलू व व्यावसायिक कार्यों को निपटा लें, जिससे किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

प्रथम चरण में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कार्य होगा। इसके चलते वृंदावन उप केंद्र से जुड़े 33 केवी चौमुहां एवं रंगजी का बगीचा फीडरों के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। द्वितीय चरण में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक दोपहर के इस ब्लॉक में 33 केवी बाँके बिहारी, जन्मभूमि, न्यू पागल बाबा एवं रुकमणी विहार फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि जन्माष्टमी के मुख्य उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को 24 घंटे सुचारू बिजली मिल सके, इसी उद्देश्य से त्योहार से पहले यह रखरखाव कार्य बेहद जरूरी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: वृंदावन के विद्युत उपकेन्द्र पर अनुरक्षण आज, बाधित रहेगी आपूर्ति