Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsLost and Found Camp at Yam Dvitiiya by Shri Mathur Chaturved Parishad Helps Reunite 75 Devotees
यम द्वितीया पर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने लगाया खोया पाया कैंप

यम द्वितीया पर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने लगाया खोया पाया कैंप

संक्षेप:

Mathura News - श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने यम द्वितीया के अवसर पर गंदगी के बावजूद श्रद्धालुओं की सहायता के लिए खोया पाया कैंप लगाया। इस कैंप के जरिए 75 बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलवाया गया। परिषद ने...

Fri, 24 Oct 2025 12:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के द्वारा यम द्वितीया के अवसर पर विश्राम घाम पर यमुना स्नान के लिए देश के कौने से आए श्रद्धालुओं की सहायतार्थ खोया पाया कैंप लगया। इस कैंप के माध्यम से परिषद के पदाधिकारियों व सहयोगियों ने 75 बिछड़े यात्रियों को उनके परिजनों से मिलवाया। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया की परिषद के द्वारा पूर्व में ही जिलाधिकारी के लिए ज्ञापन देकर यम द्वितीया पर्व की सभी व्यवस्थाओं को सुधार करने की मांग की थी। प्रशासन के द्वारा यम द्वितीया के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई, इनमें कुछ व्यवस्थाएं अच्छी रहीं तो कुछ बुरी रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सबसे ज्यादा परेशानी गंदगी थी। उसके बावजूद बहुत ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में यहां आकर यमुना में डुबकी लगाकर इस पर्व को मनाया । परिषद के द्वारा खोया पाया केंद्र के माध्यम से लगभग 75 बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया। परिषद के सभी कार्यकर्ता व युवा समिति के पदाधिकारी बिछड़े लोगों को आपस में मिलवाने के लिए व्यवस्था करने में पूरी लग्न से जुटे रहे। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष संजय एल्पाइन, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पाठक असर एग्रो ,कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, मंत्री अनिल चतुर्वेदी पमपम, अनुज पाठक, श्याम मोनू, आनंद चतुर्वेदी ,गोपाल चतुर्वेदी एडवोकेट, श्री माथुर चतुर्वेद परिषद् युवा समिति के गोपाल चतुर्वेदी, नित्नव चतुर्वेदी, अभय चतुर्वेदी, रामकृष्ण चतुर्वेदी, अनमोल चतुर्वेदी, सौरव चतुर्वेदी, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, शुभ चतुर्वेदी , तिलक पाठक, सूरज चतुर्वेदी ,शुभम चतुर्वेदी, आदि मौजूद रहे।