ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराद्वारिकाधीश भगवान ने किया ऋणमोचन कुंड का लोकार्पण

द्वारिकाधीश भगवान ने किया ऋणमोचन कुंड का लोकार्पण

द्वारिकाधीश भगवान ने अपने सचल विग्रह से पधारकर पौराणिक ऋणमोचन कुंड का गुरुवार को लोकार्पण किया। इससे पूर्व द्वारिकाधीश भगवान की भव्य पारंपरिक शोभायात्रा गोवर्धन स्थित गिरधारी गौड़ीय मठ से प्रारंभ होकर...

द्वारिकाधीश भगवान ने किया ऋणमोचन कुंड का लोकार्पण
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 22 Jun 2017 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

द्वारिकाधीश भगवान ने अपने सचल विग्रह से पधारकर पौराणिक ऋणमोचन कुंड का गुरुवार को लोकार्पण किया। इससे पूर्व द्वारिकाधीश भगवान की भव्य पारंपरिक शोभायात्रा गोवर्धन स्थित गिरधारी गौड़ीय मठ से प्रारंभ होकर ऋणमोचन कुंड पहुंची। शोभायात्रा में अनेक संप्रदायों की कीर्तन मंडलियां और मानमंदिर बरसाना गुरुकुल के छात्रों ने द्वारिकाधीश भगवान के डोले के सामने निरंतर कीर्तन किया। कुंड द्वार पर गोपालशरण देवाचार्य महाराज, रविपुरी महाराज-मौनी बाबा, स्वामी महेशानंद, स्वामी नरसिंह दास, जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, गंगोत्री ग्रुप, वृंदावन के नरेंद्र अग्रवाल, श्यामसुंदर बंसल और द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने नारियल फोड़कर कुंड में प्रवेश किया और द्वारिकाधीश भगवान के डोले के साथ शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके बाद संतों की अगुवाई में कुंड में स्थापित द्वारिकाधीश भगवान के विग्रह का पूजन कर पितरों का तर्पण किया। संचालन आचार्य राजेश पांडेय ने किया। ऋणमोचन कुंड की छटा देखकर स्वामी महेशानंद, गोपालशरण देवाचार्य इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने कुंड में छलांग ही लगा दी। गोवर्धन के अध्यक्ष रामधन शर्मा व अनेक पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्षों ने इस पुण्य कार्य के लिए पीरामल परिवार और ब्रज फाउंडेशन की टीम को साधुवाद दिया। कुंड की परिक्रमा करने के बाद संतों ने पौराणिक प्रमाण और समाधीभाषा के प्रमाणों के अलग-अलग महत्व को स्थापित किया। इस मौके पर एसडीएम सदानंदन गुप्ता, रघुवंश चतुर्वेदी, गिर्राज नागिया, मोहन स्वरूप भाटिया, जगपाल सिंह, प्रधान जतीपुरा सत्यवीर ठाकुर, प्रधान राल ईश्वर दयाल, प्रधान धमसिंगा सीताराम, प्रधान अकबरपुर महेश सिसौदिया, प्रधान रामताल जयपाल सिंह, अमर सिंह, दिनेश पहलवान, गोवर्धन, जेपी सारस्वत, एनएल शर्मा, प्रेम सिंह, आनंद यादव, अमित नेहुलकर, मनुसख सिंह, हेमराज सिंह, राम, नंदकिशोर, कमल सिंह गोला, भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें