Mathura News: बिजलीघर कर्मी से मारपीट करने वालों को सीसीटीवी से चिह्नित कर रही पुलिस
Mathura News: विुद्यत आपूर्ति ठप होने पर गुस्साये लोगों ने बिजली कर्मी को पीटाबिजलीघर कर्मी से मारपीट करने वालों को सीसीटीवी से चिह्नित कर रही पुलिसबिजलीघर कर्मी से

Mathura News: थाना गोविंदनगर के अंतर्गत आकाशवाणी के समीप स्थित विद्युत उप केन्द्र पर अंडर ग्राउंड केबल की खराबी होने के चलते विद्युत आपूर्ति की शिकायत करने शनिवार को करीब दर्जन भर स्थानीय लोगों की एसएसओ राजकुमार से कहासुनी हो गयी। आरोप है कि लोगों ने बिजली घर पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी और सबस्टेशन में रखे लॉग-शीट कम्लेंड रजिस्टर फाड़ दिया। पुलिस ने छह नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के माध्यम से चिह्नित कर तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष गोविंदनगर अजय वर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे आकाशवाणी के समीप स्थित बिजलीघर पर तैनात राजकुमार निवासी गंगाधाम कालोनी, लक्ष्मीनगर, जमुनापार ने तहरीर दी।
इसमें आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब तीन बजे लक्ष्मीनगर, बिरला मंदिर क्षेत्र निवासी विक्रम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप सैनी, अमर चन्द, राजू सैनी, गौतम सैनी और करीब दर्जनभर अज्ञात लोगों ने बिजलीघर आकर शिकायत की कि अंडर ग्राउंड केबल में खराबी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है। उन्होंने लोगों को बताया कि जेई को जानकारी दे दी गयी है, वह टीम ले जाकर खराबी दुरुस्त करा रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटने लगे। लाठी, डण्डा, सरिया व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल दिया और सबस्टेशन में रखे लाग-शीट कम्पलेंड रजिस्टर फाड़ दिये। थानाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने विक्रम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप सैनी, अमर चन्द, राजू सैनी को गिरफ्तार कर चालान किया है।


