ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराजनपद में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश उत्सव

जनपद में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश उत्सव

मैनपुरी जनपद में गुरुनानक देव जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में मनाई गई। मैनपुरी, भोगांव स्थित गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गुरुनानक...

जनपद में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश उत्सव
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 08 Nov 2022 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी जनपद में गुरुनानक देव जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में मनाई गई। मैनपुरी, भोगांव स्थित गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गुरुनानक देव के उपदेशों को जीवन में उतारने का आवाह्न किया गया। मैनपुरी स्थित गुरुद्वारे में डीएम, एसडीएम सहित सीओसिटी ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा के बैनरतले विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए।

नगर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश उत्सव मनाया गया। समाज के लोगों ने कहा कि क्रूर बाबर ने जब भारत पर हमला किया तो गुरुनानक देव जी ने व्यथित होकर परमात्मा को पुकारा। उन्होंने परमात्मा से पूछा और प्रश्न किया कि खुरासान खसमाना किया हिन्दुस्तान डराया, एती मार यई कुर्लाने, तेकी दर्द न आया। हिन्दुस्तान और मानवता दोनों गुरूजी को अत्यंतप्रिय थे। उन्होंने अपनी सीधी सरल शिक्षा रूपी उपदेशों से सभी मानव जाति को ज्ञानरूपी ज्योति से लाभान्वित किया। प्रकाश उत्सव पर हम गुरू साहिब के मूल मंत्र को धारण कर उन्हें वास्तविक पुष्पांजलि दे सकते हैं।

डीएम, एसडीएम, सीओसिटी ने गुरुद्वारा पहुंचकर लिया आशीर्वाद

मैनपुरी। गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पिछले 15 दिनों से विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। प्रभात फेरी निकाली गई। श्रीनिशान साहिब जी की चोला सेवा हुई। श्री अखंड पाठ हुआ। विशेष कीर्तन दरबार कुलदीप सिंह व राजवीर सिंह द्वारा सजाए गए। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसडीएम निवोदिता शर्मा, सीओसिटी संतोष कुमार सिंह ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर आशीर्वाद लिया। कीर्तन के उपरांत लंगर हुआ।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

राजेश अरोर, रंजीत सिंह, रविंद्र सिंह, नरेंद्र कालरा, कुलदीप सिंह, डा. एसपी सिंह, महेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, मान सिंह, दलीप सिंह, जनक सिंह, हरवंश सिंह, हरभजन सिंह, मनोज छावड़ा, राजेश छावड़ा, इंद्रपाल सिंह, नाहर सिंह, केअर सिंह, गुरदीप सिंह, जसवीर सिंह, नेम सिंह, आशू गौर, सनी चांदना, गिनी चांदना, हिम्मी चांदना, रवि अरोरा, हिमांशु अरोरा, पंकज आदि।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें