बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर गिरा खंभा, बड़ा हादसा टला

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर गिरा खंभा, बड़ा हादसा टलाबांके बिहारी मंदिर मार्ग पर गिरा खंभा, बड़ा हादसा टला

बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर गिरा खंभा, बड़ा हादसा टला

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विद्यापीठ चौराहा के समीप पूर्व विधायक स्व. स्वामी रामस्वरूप शर्मा के आवास के बाहर नगर निगम की सौंदर्यीकरण योजना के तहत लगाया गया लाइट का खंभा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही जारी थी, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक खंभा सड़क की ओर झुककर गिर गया। खंभे के गिरते ही उस पर लगे विद्युत और अन्य संचार संबंधी तार सड़क पर लटक गए, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

विदित रहे कि यह मार्ग वृंदावन के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग पर लगा भारी भरकम लोहे का खंभा गिरना सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगल शुक्ला का कहना है कि वृंदावन में करोड़ों रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन यदि इन कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होगा तो ऐसे हादसे भविष्य में और गंभीर रूप ले सकते हैं। उन्होंने नगर निगम से शहर में लगे सभी सौंदर्यीकरण खंभों का तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।