Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsLIC Golden Jubilee Foundation Supports Cancer Hospital with Life-Saving Equipment
संशोधित : मरीजो की सुविधार्थ कैंसर अस्पताल को दी एंबुलेंस

संशोधित : मरीजो की सुविधार्थ कैंसर अस्पताल को दी एंबुलेंस

संक्षेप:

Mathura News - कैंसर रोग की रोकथाम के लिए जागरुकता रखती महत्वसंशोधित : मरीजो की सुविधार्थ कैंसर अस्पताल को दी एंबुलेंससंशोधित : मरीजो की सुविधार्थ कैंसर अस्पताल को द

Dec 11, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

डाक्टर शीला शर्मा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में आयोजित लोकार्पण समारोह में एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन की सीएसआर स्कीम के तहत सब डिवीजनल मैनेजर अलीगढ़ अखिलेश कुमार अमन ने जीवन रक्षक उपकरणों सहित एम्बुलेंस की चाबी डा. भावना शर्मा प्रेसिडेंट डाक्टर शीला शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट को प्रदान की। मुख्य अतिथि अखिलेश ने कहा कि कैंसर रोग की रोकथाम के लिए जागरूकता महत्व रखती है। इसके साथ ही प्रारम्भिक निदान व स्वस्थ जीवन शैली अपनाना भी आवश्यक है। डा.एसके शर्मा अध्यक्ष लगभग 42 वर्षो से स्वास्थ्य सेवा कार्यो जनमानस की सेवा में तन-मन-धन से जुटे हैं। ऐसी संस्थाओं के साथ जीवन बीमा निगम सदैव सहयोग के लिये तैयार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डा. एसके शर्मा डायरेक्टर ने अपने सेवा कार्य के अनुभवों को साझा किए। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के मथुरा जनपद में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिये डा. शीला शर्मा मैमोरियल कैंसर अस्पताल को राज्य सरकार द्वारा दो बार सम्मानित किया गया है। जीवन बीमा निगम अलीगढ़ से आईपी सिंह मार्केटिंग मैनेजर, आरिफ मैनेजर सेल्स, यदुवंश सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कुलदीप सीनियर सेल्स मैनेजर मथुरा एवं आशीष असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर मथुरा के अलावा मुकुटमनि शर्मा, मोहन श्याम, हरिहर, विनोद शर्मा, श्रद्धा शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डा. भावना शर्मा ने किया।