ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामक्खनपुर का पीयूष आज पहुंचेगा घर, खुशी की लहर

मक्खनपुर का पीयूष आज पहुंचेगा घर, खुशी की लहर

मक्खनपुर। मक्खनपुर के बाजार में रहने वाले पीयूष गुप्ता पुत्र शशि कुमार गुप्ता जो यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गया था। अचानक यूक्रेन में हुए...

मक्खनपुर का पीयूष आज पहुंचेगा घर, खुशी की लहर
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 03 Mar 2022 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मक्खनपुर के बाजार में रहने वाले पीयूष गुप्ता पुत्र शशि कुमार गुप्ता जो यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गया था। अचानक यूक्रेन में हुए हमले के चलते उसे बार्डर से होकर निकलना पड़ा था। शुक्रवार की सुबह वह मक्खनपुर आ जाएगा।

पीयूष के पिता ने बताया कि बेटे को रोमानिया से हवाई जहाज में यात्रा करने की परमिशन मिल गई है। पीयूष इस समय हवाई जहाज में भारत आने के लिए गुरुवार को सफर कर रहा है। पिता ने बताया कि वह रात्रि में गाजियाबाद के इंडियन एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। उसे रिसीव करने के लिए पिता शशि कुमार गुप्ता, राम कुमार गुप्ता एवं मां और अन्य परिजन कार से रवाना हो गए हैं। गाजियाबाद से उसको रिसीव करके रात्रि में ही मक्खनपुर के लिए चलेंगे और शुक्रवार की सुबह तक आ जाएंगे। परिवार के चेहरे पर खुशी की लहर साफ दिख रही है। विगत एक सप्ताह से पूरे परिवार में मायूसी छाई हुई थी जो कि आज बेटे के आने की खुशी में बदल गई है। पूरे कस्बा में भी इस बात की चर्चा है कि पीयूष के आने के बाद उससे यूक्रेन के हालातों की जानकारी लेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें