ब्राह्रणों पर की गई टिप्पणी पर माफी मांगें सांसद साक्षी
Mathura News - सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की बैठक में सांसद साक्षी के ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी की निंदा की गई। सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर साक्षी माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मृदुलकांत शास्त्री पर हुई मारपीट की भी निंदा की गई।

सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की बैठक में सांसद साक्षी द्वारा ब्राह्णणों के प्रति की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। जगन्नाथपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर संस्थान अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वृंदावन में मृदुलकांत शास्त्री के साथ हुई मारपीट व लूटपाट की घटना की निंदा करते हुए पुलिस से दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी। बैठक में सदस्यों ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज द्वारा ब्राह्मणों के प्रति ब्राह्मणों के खिलाफ जो जहर उगला गया है, वह बहुत ही निंदनीय है। ब्राह्मणों द्वारा इन संतों को संत की उपाधि दी जाती है।
ब्राह्मणों के द्वारा ही विद्वता का पाठ पढ़ाया जाता है और भक्ति का ज्ञान दिया जाता है। उसके बाद भी यह अपने गुरु एवं ब्राह्मण के बारे में इस प्रकार का दुष्प्रचार व निंदनीय भाषा का प्रयोग करते हैं। चेतावनी देते हुए सभी ने एक स्वर में कहा कि वह अपने शब्दों को वापस लें और क्षमा मांगे नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नारायण प्रसाद शर्मा, पीपी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, केसी गौड़ एडवोकेट, मुरलीधर शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य, बिहारी लाल गोस्वामी, अजय शर्मा, दिवाकर आचार्य, जयप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


