ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराबरसाना में लड्डुओं की होली आज, लठामार 15 को खेली जाएगी

बरसाना में लड्डुओं की होली आज, लठामार 15 को खेली जाएगी

राधारानी की नगरी बरसाना में 14 मार्च को लड्डू होली व 15 मार्च को खेले जाने वाली विश्व प्रसिद्ध लठामार होली...

बरसाना में लड्डुओं की होली आज, लठामार 15 को खेली जाएगी
हिन्दुस्तान टीम,मथुराWed, 13 Mar 2019 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

राधारानी की नगरी बरसाना में 14 मार्च को लड्डू होली व 15 मार्च को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली होगी। इसके लिए बरसाना को सजाया संवारा जा रहा है।बरसाना की होली को गत वर्ष प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा विशेष रूप से आयोजित किया गया था। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। तब मेला के लिए काफी व्यवस्थाएं की गई थीं। पीली पोखर के चारों ओर सीसी रोड बनवाई गई थी और रंगाई पुताई करके आकर्षण ढंग से सजाया गया था। वहीं यहां के विश्व प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों पर विद्युत सजावट की गई थी। इस बार जिला प्रशासन द्वारा पीली पोखर, रंगीली गली क्षेत्र की सड़कों के किनारे दीवारों पर दोनों ओर रंग बिरंगे पर्दे लगाये गए हैं। वहीं रंगीली गली के बाहर श्रोती स्वामी पंचायत घर जो काफी जर्जर हालत में है, उसको रंग बिरंगी पुताई करके चमकाया गया है। इसकी दीवारों पर चित्रकारी की गई है। इसी स्थल पर जिला प्रशासन और न्याय विभाग के अधिकारी बैठकर होली देखेंगे। गतवर्ष पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि विदेशों से आने वाले 2000 पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन इस बार पयर्टकों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।रंगीली गली के बाहर दो धर्मशालाएं और एक हवेली है। उसके बाहर दुकानों पर बैठकर पहले हजारों श्रद्धालु होली देख लेते थे। लेकिन अब इस पर प्रतिबंध है। यहां के ब्रह्मांचल पर्वत पर गंदगी है। इस पर्वत पर राधाजी का मंदिर है। राधाजी मंदिर को लाइट से सजाया : बरसाना। लठामार होली के लिए यहां के विश्व प्रसिद्ध राधाजी मंदिर को आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया है। इससे रात्रि के समय मंदिर का अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें