ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराक्रांति यात्रा का माताजी गोशाला में स्वागत

क्रांति यात्रा का माताजी गोशाला में स्वागत

बरसाना। राजस्थान में ब्रज के पर्वतों की रक्षा को आरंभ हुई क्रांति यात्रा सोमवार को यहां माताजी गोशाला...

क्रांति यात्रा का माताजी गोशाला में स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 02 Aug 2021 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान में ब्रज के पर्वतों की रक्षा को आरंभ हुई क्रांति यात्रा सोमवार को यहां माताजी गोशाला पहुंची। यहां यात्रा का कस्बावासियों ने गोशाला में स्वागत किया। इस दौरान सभी ने यात्रा को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। राजस्थान में ब्रज के कनकाचल, आदिबद्री पर्वत क्षेत्र को खनन मुक्त करने के लिए पिछले 200 दिन से संत और धर्मावलम्बी आंदोलनरत हैं।

इसके तहत आरंभ हुई क्रांति यात्रा अपने पड़ाव भैसेड़ा से चलकर बोलखेड़ा, कामां होते हुए बरसाना पहुंची। बोलखेड़ा में ग्रामवासियों ने यात्रियों का स्वागत किया और पर्वतों के संरक्षण में हर संभव सहयोग की बात कही। यहां ब्रज पर्वत संरक्षण समिति के संरक्षक राधाकांत शास्त्री ने कहा कि बोलखेड़ा के ब्रजवासी सदैव ब्रज संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने ब्रजवासियों से कनकाचल व आदिबद्री पर्वत को खनन मुक्त करने की लड़ाई में सहयोग की अपील की। सभी ग्रामवासियों ने इसमें पूर्ण सहभागिता का प्रण लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें