Mathura News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News: कोसीकलां। गाजियाबाद में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोसीकलां की सिटी ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल

Mathura News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

Mathura News: गाजियाबाद में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोसीकलां की सिटी ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सोमवार को मानव अधिकार मिशन द्वारा उनका सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष नंद किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी के दृष्टि, सृष्टि, मिस्टी, नित्या, अव्या, अथर्व, अविज्ञात, अंशिका, हर्ष, भव्य, गौरांशी, व्रजेश और तनिष ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं गौरी, विवेक, पूजा और लव्या ने सिल्वर मेडल हासिल किए। इसके अलावा मोहिनी पुत्री धर्मपाल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर कोसीकलां सहित जनपद का नाम रोशन किया। कोच नीलम कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल