ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराजिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता का स्वागत किया

जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता का स्वागत किया

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का नगर में जोरदार स्वागत किया। जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने मिष्ठान का वितरण कर जमकर जश्न मनाया। नवनियुक्त जिला...

जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता का स्वागत किया
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 05 Jul 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का नगर में जोरदार स्वागत किया। जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने मिष्ठान का वितरण कर जमकर जश्न मनाया। नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोगों के बीच अपने विचार रखे और कम विकास वाले क्षेत्रों में पहले प्राथमिकता के साथ विकास करने की बात कही।

सोमवार को अरांव में भगवान रतन पैलेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अरांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत बॉबी और अन्य लोगों ने नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह का स्वागत किया। इस दौरान भगवान देवी पूर्व प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत, राजवीर सिंह पूर्व प्रधान, प्रेमराज सिंह पूर्व प्रधान, जितेन्द्र राजपूत, शीलेन्द्र राजपूत, महेश बघेल, मोहित बघेल, बृजेश बघेल, बॉबी बघेल, महाराज सिंह लोधी, रामनिवास लोधी, जयराम, अरविंद जाटव सुल्तान सिंह, दीपक जाटव, मदन लोधी आदि प्रमुख थे। वहीं अध्यापक नगर में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता व पूर्व नगर उपाध्यक्ष नितिन सिंह के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया। जीत पर हर्ष जताया। इस दौरान बृज कुमार सिंह बीएस, सौरभ सिंह सोनू, दीपक जैन, अंकुर सिंह, सुनील शर्मा, हर्षित सिंह, अभिषेक सिंह, निशीत चंदेल, सागर गुप्ता, सुमित गुप्ता, डा.शेखर सिंह, सोंटी यादव, सोहित प्रताप सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें