ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानिगम कार्यकारिणी की बैठक आवाज, प्रस्तावों पर होगा मंथन

निगम कार्यकारिणी की बैठक आवाज, प्रस्तावों पर होगा मंथन

निगम कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक सोमवार को होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन के साथ में इनके पारित होने की संभावना जताई जा रही है।...

निगम कार्यकारिणी की बैठक आवाज, प्रस्तावों पर होगा मंथन
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 25 Sep 2022 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

निगम कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक सोमवार को होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन के साथ में इनके पारित होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यकारिणी सदस्यों को भी इसकी जानकारी दे दी है।

कार्यकारिणी की बैठक को लेकर उप सभापति समेत सभी सदस्यों को सूचना भेजी गई है। बताया जाता है कि कार्यकारिणी की बैठक में शहर के नाले ढांकने के अलावा अमृत योजना के तहत आधा दर्जन पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उनको पारित किया जा सकता है। निगम कार्यकारिणी में 12 चयनित पार्षद शामिल हैं जिनमें एक उपसभापति भी शामिल है। बैठक को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में शहर में कई अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है इस बात की संभावना जताई गई है।

स्थान बदलने पर पार्षद ने उठाया सवाल

कार्यकारिणी की बैठक हो या बोर्ड की बैठक इसके लिए नगर निगम का जीवाराम हॉल पहले से ही सुनिश्चित किया गया है, लेकिन निगम कार्यकारिणी की बैठक महापौर के कार्यालय पर आहूत की गई है। इस पर पार्षद मुनेंद्र यादव ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि आखिर अचानक कार्यकारिणी की बैठक का स्थान क्यों बदला गया। उनका कहना है ऐसा लगता है कि बैठक की पारदर्शिता को खत्म किया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें