Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsKD Dental College Receives Academic Excellence Award at Pierre Fauchard Academy s 39th Convocation
डेंटल कालेज को मिला अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार

डेंटल कालेज को मिला अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार

संक्षेप:

Mathura News - नई दिल्ली में हुआ पियरे फॉचर्ड अकादमी का 39वां दीक्षांत समारोह-नई दिल्ली में हुआ पियरे फॉचर्ड अकादमी का 39वां दीक्षांत समारोह मथुरा। दंत चिकित्सा के क

Dec 19, 2025 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नेतृत्व और नवाचार को बढ़ावा देने को प्रतिबद्ध पियरे फॉचर्ड अकादमी (इंडिया सेक्शन) के 39वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में केडी डेंटल कॉलेज को अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार के साथ संस्थान के सात प्रतिनिधियों को फैलोशिप प्रदान की गई। नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पियरे फॉचर्ड अकादमी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गाबी कास्पो ने केडी डेंटल कॉलेज मथुरा को उसकी निरंतर प्रतिबद्धता और अनुकरणीय योगदान तथा कई शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए न केवल मुक्तकंठ से प्रशंसा की बल्कि संस्थान प्रमुख डॉ. मनेष लाहौरी को पियरे फॉचर्ड अकादमी की तरफ से हार्दिक प्रशंसा पत्र और मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने 116 प्रतिनिधियों को पियरे फॉचर्ड अकादमी की उपाधि प्रदान की। इसके अतिरिक्त देशभर के 54 दंत चिकित्सालयों से चयनित 16 पुरस्कार विजेताओं को सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए। लेफ्टिनेंट जनरल विमल अरोरा को उनकी विशिष्ट सेवा और अनुकरणीय योगदान के सम्मान में मानद फैलोशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में केडी डेंटल कॉलेज के डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. जूही दुबे, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. सौरभ गुप्ता और डॉ. अनुज गौर को पियरे फॉचर्ड अकादमी की फैलोशिप से सम्मानित किया गया। आरके एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल तथा केडी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने केडी डेंटल कॉलेज को मिले सम्मान और प्रतिनिधियों को मिली फैलोशिप पर खुशी जताते हुए इसे दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी पेशेवर उत्कृष्टता का प्रमाण निरूपित किया। दीक्षांत समारोह का संचालन अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार चुघ, सचिव डॉ. माया रमेश के कुशल नेतृत्व में हुआ। समिति प्रमुख डॉ. मनेष लाहोरी के मार्गदर्शन में आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. प्रगति, डॉ. अपूर्वा, डॉ. हिताइशी, डॉ. शिप्रा, डॉ. मेघना और डॉ. मोक्षदा आदि का सहयोग रहा। वैज्ञानिक सम्मेलन में डॉ. अगम भटनागर और डॉ. प्रफुल बाली द्वारा समकालीन दंत चिकित्सा पद्धति पर केंद्रित ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान दिए गए। डॉ. शैली प्रधान और डॉ. ओपी करबंदा ने विशिष्ट भाषण दिए। समारोह में पियरे फॉचर्ड अकादमी (इंडिया सेक्शन) की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;