ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरागीता जयंती पर किया कर्मवीरों को सम्मानित

गीता जयंती पर किया कर्मवीरों को सम्मानित

परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से रतनलाल राधारमण शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गीता...

गीता जयंती पर किया कर्मवीरों को सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 05 Dec 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से रतनलाल राधारमण शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को कर्मवीर सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया।

संयोजक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गीता का संदेश संपूर्ण विश्व जन समुदाय के लिए पाथेय है। गीताजी हमें कभी भी हतोत्साहित या निराश होने की प्रेरणा नहीं देती। डॉ. खेमराज बराल ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह गीता को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करें। हरिश्चंद्र दाधीच ने कहा कि गीता का पूजन और संदेश प्रत्येक सनातनी परिवार में होना चाहिए। इससे पूर्व उमाशंकर मिश्र व पदमा मित्र स्मृति कर्मवीर सम्मान की श्रृंखला में ऊर्जा के क्षेत्र में धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मा, प्रबंधन शिक्षा क्षेत्र में डॉ. सुनीता पचार, विधि न्याय क्षेत्र में प्रतिभा शर्मा, भगवत गीता प्रचार प्रसार में डॉ खेमराज बराल, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ राजेंद्र प्रसाद को प्रशस्ति पत्र ,स्मृति चिन्ह व गीताजी ग्रंथ देकर तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऋषिकुमार मोहन, विष्णुदान शर्मा, अरुण मिश्रा, संजय शर्मा, अनूप शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन मोहन कुमार ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें