ब्रज में मची होली की धूम, मंदिरों में बिखरे आस्था के रंग
Mathura News - रंग गुलाल से सराबोर होकर आनंदित हो रहे श्रद्धालुHoli celebrations in Braj, colours of faith spread across templesHoli celebrations in Braj, colours

राधा-कृष्ण की ब्रजभूमि होली की ऐसी धूम मची कि हर ओर उल्लास छाया हुआ है। सोमवार को मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में आस्था और भक्ति के अद्भुत रंग बरसे, जिसमें श्रद्धालु सराबोर हो गए। ढप की थाप पर होली के गीतों के स्वर ने लोगों को आनंदित कर दिया। आसमान में उड़े गुलाल से सतरंगी छटा छा गई। बरसाना के राधा रानी मंदिर, नंदगांव के नंदबाबा मंदिर, गोवर्धन में गिरिराज महाराज के मंदिर, वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर के द्वारिकाधीश मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान, गोकुल में गोकुलनाथ मंदिर, बल्देव के दाऊजी मंदिर पर होली की धूम मची हुई है।
वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं में अपने आराध्य संग होली खेलने की होड़ लगी रही। होली के रंगों में सराबोर होकर श्रद्धालु ठाकुर जी की जय-जयकार कर रहे थे। बिहारीजी के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। श्री प्रियाकांतजू मंदिर में होली की धूम मची। जमकर गुलाल उड़ा, पूरा मंदिर परिसर सतरंगी हो गया। गोवर्धन में होली के रंग बरसे तो भक्तों ने गिरिराज प्रभु को रंग-बिरंगे गुलाल से रंग दिया। हुरियारे बने गिर्राज जी को देखकर देर तक होली के रसिया के जयघोष गूंजते रहे। भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में विराजमान गिरिराज प्रभु के साथ भक्तों ने होली खेली। होली से दानघाटी मंदिर परिसर प्रेम के रंगों में सराबोर नजर आया। राधा के गांव बरसाना में भी होली की धूम है। बरसाना कस्बे के मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ आज दिखाई दी। फोटो-29 राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन में प्रस्तुति देतीं महिलाएं। उड़े रंग गुलाल ब्रज की होरी में रसिया मथुरा। श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा गौरी गोपाल आश्रम में ठाकुर श्री केशव देव के सानिध्य में होली खेली गई। महंत कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने ठाकुर श्री केशव देव जी पर पुष्प माला अर्पित कर होली गायन का शुभारंभ किया। मनमोहन सर्राफ द्वारा सईया होली में लगाओ गुलाल मेरा जिया न माने, महेश गोयल द्वारा होली आई रे श्याम मेरी सुध लीजो, दीपक शर्मा द्वारा मत मारो श्याम पिचकारी मेरी भीजे चुनरिया सारी, कृष्ण गोपाल द्वारा तेरे कुल मे लग रहो दाग तेरे संग होली नांय खेलो, विजय बंसल द्वारा उड़े रंग गुलाल ब्रज में होली पर रसिया आदि लोकगीतों पर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सुरेश अग्रवाल, नारायण प्रसाद शर्मा, दिलीप पांडे, योगेंद्र गोयल, वीरेंद्र पेपर वाले, रमाकांत शर्मा, राजकुमार रद्दी, कन्हैया लाल अग्रवाल आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



