सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर विश्वास जीता, ट्रेनिंग पर भी भेजा और ऐंठ लिये रुपयेसरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगीसरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ला

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों को आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर ट्रेनिंग के लिये भी भेज दिया और फिर कई महीने तक बातों में उलझाए रखा। हकीकत सामने आने के बाद बुधवार रात को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिंकू सिंह पुत्र दरब सिंह निवासी नगला देविया, थाना मगोर्रा ने आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात दीपक ठाकुर पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी सुरीर सिहावन, हाल निवासी फ्लैट संख्या ब्रज-2003, ओमेक्स इटरनिटी से दिसंबर 2024 में हुई थी। उसने भारतीय थल सेना, वायु सेना, पोस्ट ऑफिस, गृह मंत्रालय, नैवी, रेलवे सेन्ट्रल विभाग आदि में किसी भी पद पर भर्ती कराने का विश्वास दिलाया था।

जिसके बाद उसके खाते में 29 जून 2025 को 80 हजार रुपये भेज दिए। 30 जून को शिकायतकर्ता के पिता दरब सिंह व ताऊ रामेश्वर ओमैक्स में उससे मिले। उसकी बातों पर विश्वास हो गया तो प्रत्येक कैंडिडेट के 10 लाख रुपये के हिसाब से बात हुई तथा इसी दिन नौकरी की तलाश कर रहे शिकायतकर्ता की बहन का देवर देशराज निवासी सीकर, राजस्थान, भाभी सरिता, ताऊ के पुत्र प्रवीन, भाई के साला विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी ऊमरी, थाना मगोर्रा की नौकरी के लिये 10 लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपी को कई तारीखों में साढ़े चार लाख रुपये भेजे गये।आरोपी ने सात अगस्त को शिकायतकर्ता को नियुक्ति पत्र दिया, जोकि गृह मंत्रालय दिल्ली, डा. राजेन्द्र प्रसाद आरडी राजपथ एरिया सेंट्रल सचिवालय नई दिल्ली के नाम से था। नियुक्ति पत्र मिलने से विश्वास और बढ़ा, जिसके बाद पांच लाख रुपये ओमैक्स में जाकर दिए, 50 हजार रुपये खाते में डाले, 4.50 लाख रूपये मांट तहसील पर दिये तथा यमुना एक्सप्रेस वे पर 10 लाख रुपये और फिर 20-20 हजार रूपये और दिए। जिसके बाद आरोपी ने सभी को ज्वाइनिंग लैटर दिए तथा विभिन्न स्थानों पर ट्रेनिंग के लिये भेज दिया, लेकिन जब ट्रेनिंग व पोस्टिंग नहीं हुई तो आरोपी आश्वासन देता रहा और टालमटोल करता रहा। जिसके बाद उसके ओमैक्स निवास पर गये जहां दबाव बनाने पर आरोपी ने 10 लाख रुपये के तीन चेक दिए, लेकिन वह खातों में पैसा न होने के कारण बाउंस हो गये। आरोप है कि अब दीपक रुपये नहीं लौटा रहा है। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।