रिफाइनरी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप

Feb 28, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - रिफाइनरी कर्मी पर लगाया आरोपरिफाइनरी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपरिफाइनरी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोपरिफाइनरी में नौकरी लगवाने के

रिफाइनरी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का आरोप

मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पीड़ित से नौकरी के नाम पर की गयी ठगी के आरोप में नामजद असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। अधिवक्ता जयप्रकाश ने एसएसपी को दिय शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके मिलने वाले ने अपने आईओसीएल प्रोडेक्शन में असिस्टेंट इंजीनियर जयकिशन से मुलाकात कराई थी। आरोप लगाया कि असिस्टेंट इंजीनियर ने बताया कि वह रिफाइनरी में नौकरी करते हैं। अधिकारियों से जान पहचान आपका कोई बच्चा हो तो उसकी नौकरी लगवा देंगे। पीड़ित के बेटे दीपक व विशाल ने एचपीसीएल कंपनी में फार्म भर रखा था तो इंजीनियर ने कहा कि कोई चिंता की बात नहीं इन्हें टेस्ट दिलवाओ चयन की जिम्मेदारी हम पर छोड़ दो।

दोनों बेटों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। बच्चों के भविष्य के चलते बातों में आ गया। इसके लिये उन्होंने दो लाख रुपये ऑनलाइन दे दिये थे। शेष रकम नियुक्ति पर देने की बात तय हुई थी। र लिया और दो लाख रुपये आनलाइन दे दिए। 27 मार्च 2025 को परीक्षा दी थी,परीक्षा परिणाम में नाम न आने पर जयकिशन से कहासुनी की, तो उसने कहा कि दो दिन बाद दूसरी लिस्ट आ जाएगी। इसमें दोनों के नाम होंगे, लेकिन फिर भी नंबर न आने पर जयकिशन से रुपये वापस मांगे तो पहले तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। वह रुपये वापस नहीं कर रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार के आदेश पर आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।