रोजगार मेले में 77 प्रतिभागियों का चयन

Mar 02, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - खजानी वेलफेयर सोसाइटी और जिला सेवायोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से ब्रज कला केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 77 प्रतिभागियों को रोजगार मिला। 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न कंपनियों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई।

रोजगार मेले में 77 प्रतिभागियों का चयन

खजानी वेलफेयर सोसाइटी एवं जिला सेवायोजन विभाग के संयुक्त प्रयासों से ब्रज कला केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 77प्रतिभागियों को रोजगार मिल गया। मेले में बुटीक, टेलरिंग, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल एवं अन्य कौशल आधारित क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न कंपनियों ने सहभागिता की। 150 से अधिक विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेले में 77 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्हें कंप्यूटर, फैशन डिज़ाइनिंग (बुटीक) एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान आईटी एवं एमएसएमई उद्यम जागरूकता विषय पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें छात्रों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुभारंभ मुख्य अतिथियों खजानी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. हरिमोहन माहेश्वरी, जिला नियोजन अधिकारी सुगंधा जैन, एलडीएम रविंद्र सिन्हा, मधुबाला शर्मा, आभा माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सोसाइटी की सचिव शिप्रा राठी द्वारा संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुकी उन छात्राओं को सम्मानित किया गया, जो वर्तमान में अपना स्वयं का कार्य एवं रोजगार सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं। संचालन कॉर्डिनेटर छवि अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु डे, लक्ष्मी टांगर, सुमन सिंह, गुनगुन शर्मा, आयुषी शर्मा, प्राची मिश्रा, नंदकिशोर, प्रबल शर्मा, दीपक शर्मा आदि का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।