पीडब्ल्यूडी के दोनों खंडों से तीन जेई बने एई
लंबे समय से प्रतीक्षित लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं की नई पदोन्नति नई सूची जारी हुई है। इसमें यहां के तीन अवर अभियंताओं को सहायक अभियंता बनाया गया है। शनिवार को पदोन्नत अभियंताओं का कार्यालय...
लंबे समय से प्रतीक्षित लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं की नई पदोन्नति नई सूची जारी हुई है। इसमें यहां के तीन अवर अभियंताओं को सहायक अभियंता बनाया गया है। शनिवार को पदोन्नत अभियंताओं का कार्यालय में स्वागत कर मिठाई बांटी गई।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा अयोग द्वारा प्रदेश में 150 से अधिक अवर अभियंताओं के प्रमोशन की सूची जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड में अवर अभियंता आरपी भारद्वाज व निर्माण खंड एक में रामजीलाल व भूपेंद्र वार्ष्णेय को सहायक अभियंता बनाया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत अभियंताओं का स्वागत किया। इस दौरान सहायक अभियंता मुकेश कुमार शर्मा, अतुल अग्रवाल, बीसी मिश्रा, अवर अभियंता राम अवतार शर्मा, सतेंद्र चौधरी, आशीष, महेश सारास्वत, अवनीश शर्मा, किशोर उपाध्याय, अमित अग्रवाल, रवि कुमार मौजूद रहे।