ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराश्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2017: जन्मस्थली समेत पूरे ब्रज में जन्माष्टमी 15 अगस्त को

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2017: जन्मस्थली समेत पूरे ब्रज में जन्माष्टमी 15 अगस्त को

योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उनकी जन्मस्थली श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत समूचे ब्रज में 15 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के लिए ब्रज के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।...

Alakhaहिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 14 Aug 2017 09:47 AM

जन्मस्थली समेत पूरे ब्रज में जन्माष्टमी 15 को

जन्मस्थली समेत पूरे ब्रज में जन्माष्टमी 15 को1 / 3

योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उनकी जन्मस्थली श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत समूचे ब्रज में 15 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के लिए ब्रज के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। भक्त आने शुरू हो गए हैं। सोमवार से यहां चारों ओर भक्तों की भीड़ दिखेगी। भाद्रपद अष्टमी की तिथि दो दिन पड़ने की वजह से जन्माष्टमी को लेकर अलग-अलग मत हैं। परंतु, इस मुद्दे पर समूचा ब्रजमंडल एकमत है। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी महोत्सव 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।

जन्मोत्सव को 125 मन प्रसाद तैयार हो रहा है। विद्युतीय प्रकाश से पूरा मंदिर परिसर झिलमिला रहा है। भागवत भवन व गर्भग्रह में महाभिषेक की तैयारियां चल रही हैं। बधाई गायन के लिए भी तमाम दल तैयारी कर चुके हैं। इसके साथ ही विख्यात द्वारिकाधीश मंदिर में 15 अगस्त को प्रात: 6 से 6.15 बजे तक मंगला दर्शन व उसके बाद पंचामृत स्नान होगा। शृंगार के दर्शन प्रात: 9 बजे खुलेंगे। तत्पश्चात, राजभोग की झांकी होगी। उत्थापन सायं सात बजे होगा। मंदिर में जागरण के दर्शन रात्रि 10 बजे से तथा जन्म के दर्शन 11.45 बजे होंगे। 16 अगस्त को यहां पर नंद महोत्सव मनाया जाएगा। रंगेश्वर स्थित गौड़ीय संप्रदाय के मंदिर में जन्माष्टमी की धूम शुरू हो चुकी है। यहां 15 अगस्त को ठाकुरजी का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्‍टमी 2017: कहीं आज तो कहीं कल मनाई जा रही जन्माष्टमी

बांके बिहारी मंदिर में भी 15 को जन्मोत्सव की धूम

बांके बिहारी मंदिर में भी 15 को जन्मोत्सव की धूम2 / 3

इसी तरह वृंदावन के ठा.बांकेबिहारी मंदिर में 15 अगस्त को ही जन्मोत्सव के विशेष दर्शन होंगे। यहां जन्मोत्सव के बाद मध्य रात्रि ठाकुरजी की विशेष आरती होगी। वृंदावन के ही इस्कॉन एवं प्रेममंदिर में भी जन्मोत्सव 15 अगस्त को मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दोनों ही मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। उधर, नंदगांव और गोकुल के नंदभवन में भी इस बार जन्मोत्सव की धूम 15 अगस्त को होगी। यहां पर 16 को अगस्त को नंदोत्सव की धूम मचेगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के जश्न में शरीक होने को भक्तों का आना शुरू हो गया है। शहर में जगह-जगह कृष्ण भक्तों के टोल नजर आ रहे हैं। ब्रजवासियों ने घर-घर में अपने आराध्य के पंचामृत अभिषेक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कृष्ण जन्मस्थान पर होंगे विशेष दर्शन मथुरा।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार यहां 14 अगस्त की सायं 6 बजे श्रीकेशवदेव मंदिर से ढोल, नगाड़े, झांझ, मजीरे, मृदंग, बैंड की सुमधुर ध्वनि के मध्य संकीर्तन मंडल एवं वैश्णव भक्तजन भगवान श्रीराधाकृष्ण की दिव्य पोषाक अर्पित करने के लिए संकीर्तन करते हुए जाएंगे। सायं 6.15 बजे पर श्रीकृष्ण-जन्म महोत्सव की पोषाक ‘कुसुम वेलि के विशेष दर्शन होंगे।

15 अगस्त को प्रात: मंगला-दर्शन

15 अगस्त को प्रात: मंगला-दर्शन3 / 3

15 अगस्त को प्रात: मंगला-दर्शन से पूर्व भगवान इसी पोशाक को धारण कर दर्शन देंगे। इसके साथ ही लीलामंच पर पुष्पांजिल कार्यक्रम होगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व भजन गायन होगा। रात्रि में 11 बजे बाद से ठाकुरजी का जन्मोत्सव प्रारंभ हो जाएगा। रात्रि 12 बजे महाभिषेक होगा।

16 अगस्त को प्रात: नंदोत्सव की धूम मचेगी। रंगजी में एक माह बाद जन्माष्टमी मथुरा। वृंदावन के रंगजी मंदिर में 13 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। यहां 14 सितंबर को नंदोत्सव और लट्ठ के मेले का आयोजन होगा। दक्षिण भारत शैली के मंदिर में महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। यहां भगवान रमन्नार का पंचामृत अभिषेक होगा। रंगजी मंदिर के सुपरवाइजर लखनलाल पाठक के अनुसार मंदिर में समस्त उत्सव तिथि और ग्रह नक्षत्र के अनुसार होते हैं। यहां 13 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र के साथ अष्टमी है।