ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराआईआरसीटीसी के सीआरएम ने किया निरीक्षण

आईआरसीटीसी के सीआरएम ने किया निरीक्षण

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर लखनऊ अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जंक्शन पर संचालित दो फूड प्लाजा का निरीक्षण किया। जनता खाना व साफ-सफाई पर उनका खास ध्यान...

आईआरसीटीसी के सीआरएम ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 11 Dec 2017 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर लखनऊ अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जंक्शन पर संचालित दो फूड प्लाजा का निरीक्षण किया। जनता खाना व साफ-सफाई पर उनका खास ध्यान रहा।

जंक्शन पर संचालित होने वाले कृष्ण जेड और कमसम फूड प्लाजा का आईआरसीटीसी के अधीन हैं। कृष्णा जेड का उच्चीकरण किया जाना है। इसके तहत उसका पुन: निर्माण कार्य होना है। इसी के बारे में जानकारी करने सीआरएम लखनऊ जंक्शन पहुंचे। वह सड़क मार्ग से सुबह करीब दस बजे जंक्शन पहुंचे। सबसे पहले वह कृष्णा जेड पहुंचे और उसके उच्चीकरण के बारे में अधीनस्थ अधिकारियों से मंत्रणा की। इसके बाद जंक्शन पर चल रहे कमसम फूड प्लाजा पर पहुंचे। यहां उन्होंने बेस किचन की साफ-सफाई देखी। जनता खाने के पैकेट की उपलब्धता पर जोर दिया। कमसम के आपरेशन हेड ने बताया कि हमारा लक्ष्य यात्रियों को बेहतर खानपान उपलब्ध कराना है। साफ-सफाई विशेष ध्यान के साथ यात्रियों की शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। निरीक्षण के दौरान आईआरसीटीसी आगरा जोन के एरिया मैनेजर राजीव शर्मा, मैनेजर दीपक उपाध्याय के अलावा कमसम फूड प्लाजा के ऑपरेशन हेड अरिंदम दास, प्रबंधक दीपक सिंह भी मौजूद रहे।

गणवत्ता से समझौता न हो

सीआरएम ने निर्देशित किया कि यात्रियों के खानपान की वस्तुओं की गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता न किया जाए। ओवररेटिंग न हो, इसके लिए रेट लिस्ट लगवाई जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें