
बॉक्सिंग में बीएसए कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड
Mathura News - बॉक्सिंग में बीएसए कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते गोल्डबॉक्सिंग में बीएसए कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते गोल्डबॉक्सिंग में बीएसए कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को बीएसए कॉलेज में पुरुष एवं महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुल 25 कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रिटायर्ड सीडीओ आरएस गौतम व प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने किया। पुरुषों में बी एसए कॉलेज के रुद्र शर्मा, प्रिंस वर्मा, जतिन ,आकाश ने विभिन्न भार वर्गों में कड़े मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर गोल्ड मेडल जीता। महिलाओं में विभिन्न भार वर्गों में सोनिया, हिमांशी, बबीता सिंह, अंजली शर्मा, शालिनी राव और उर्वशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

प्रतियोगिता के बाद बीएसए की अंजली शर्मा का चयन डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की बॉक्सिंग टीम के लिए कर लिया गया है। देर से शाम संपन्न हुए इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एमएलसी आकाश अग्रवाल व विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉक्टर ललित मोहन शर्मा ने कहा कि बीएसए कॉलेज में बॉक्सिंग की सुविधा उच्च स्तरीय है, जिससे न सिर्फ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बल्कि जिले भर के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. यशवंत सिंह ठाकुर ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में टेक्निकल सपोर्ट शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉक्टर प्रदीप प्रकाश, डॉक्टर सोनू ठाकुर, कपिल अत्री और महेश गौतम ने उपलब्ध कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




