सिंचाई मंत्री ने किया 6.96 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
Mathura News - जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मथुरा एवं आगरा नहर के तहत चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें कुल लागत 6.96 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, वृन्दावन में 95.00 करोड़ रुपये की लागत से नदी घाटों के विस्तार एवं सौंदर्यीकरण का शिलान्यास भी किया गया। इससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

सिंचाई विभाग के सिंचाई कार्य मण्डल मथुरा एवं अपर खण्ड आगरा नहर के तहत संचालित निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास मंत्री जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन) स्वतंत्र देव सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंत्री द्वारा कुल 6.96 करोड़ रुपये लागत की चार परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें सिंचाई कार्य मण्डल मथुरा के नवीन कार्यालय भवन निर्माण 2.790 करोड़ रुपये, अधिशासी अभियन्ता अपर खण्ड आगरा नहर के कार्यालय परिसर स्थित भवनों का पुनरोद्धार 1.5082 करोड़ रुपये, अपर खण्ड आगरा नहर के नियंत्रणाधीन उपखण्डीय कार्यालयों का पुनरोद्धार 1.2129 करोड़ रुपये तथा माइनर हुलवाना के किमी 0.000 से 13.500 तक पुनर्स्थापना एवं नहरी भूमि सीमांकन कार्य 1.4483 करोड़ रुपये शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 95.00 करोड़ रुपये की लागत से वृन्दावन स्थित नदी घाटों के विस्तार, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सिंचाई तंत्र सुदृढ़ होगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। इस मौके पर मुख्य अभियन्ता गंगा मेरठ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता यमुना ओखला दिनेश सिंह, अधीक्षण अभियन्ता तृतीय मण्डल सिंचाई कार्य आगरा धर्मेन्द्र सिंह फौगाट, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई कार्य मण्डल आलोक चतुर्वेदी, अधिशासी अभियन्ता, अपर खण्ड आगरा नहर नवीन कुमार, उमेश कुमार अधिशासी अभियन्ता, निचली मांट शाखा खण्ड गंगा नहर मथुरा, राकेश कुमार, नगेन्द्र सिंह एवं ओमवीर सिंह सहायक अभियन्ता, अपर खण्ड आगरा नहर सहित जनपद के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


